क्राईम (अपराध)छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

थाना पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मार्ग अवरुद्ध कर आंबेडकर चौक में चक्का जाम करने के मामले में 06 नामजद सहित अन्य लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज

जांजगीर चांपा।  जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 06 नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

विवरण दिनांक 03 जुलाई 2026 को सड़क निर्माण की मांग को लेकर कुछ लोगों द्वारा एक राय होकर पामगढ़ के आंबेडकर चौक में मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया गया था। सड़क अवरुद्ध होने से आम नागरिकों, यात्रियों एवं आवश्यक सेवाओं के आवागमन में गंभीर असुविधा उत्पन्न हुई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना पामगढ़ पुलिस ने चक्का जाम करने से शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा चक्का जाम में शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान एवं पतासाजी की जा रही है। आरोपियों के मिलने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

*जांजगीर चांपा पुलिस की आमजन से अपील*

पुलिस जिले के सभी नागरिकों से अपील करती है कि अपनी किसी भी मांग या समस्या के समाधान के लिए कानून को हाथ में न लें तथा किसी भी स्थिति में सड़क जाम, चक्का जाम या सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने जैसे कृत्यों से बचें। इस प्रकार के कृत्य न केवल कानूनन दंडनीय हैं, बल्कि आमजन, मरीजों, विद्यार्थियों, आपातकालीन सेवाओं एवं अन्य यात्रियों को भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यदि किसी विषय को लेकर जनसमस्या या मांग हो, तो संबंधित विभाग अथवा प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण एवं वैधानिक माध्यम से अपनी बात रखें। पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!