कौशल विकास एव तकनिकी शिक्षा मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में करेंगे ध्वजारोहण

जांजगीर-चांपा 13 अगस्त 2026। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले समारोह में कौशल विकास एव तकनिकी शिक्षा रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि होंगे तथा शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में ध्वजारोहण करेंगे। जिसके पश्चात कौशल विकास एव तकनिकी शिक्षा मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब परेड की सलामी लेंगे तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन करेंगे।
मिनट टू मिनट कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार अतिथि का आगमन प्रातः 08.59 में होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09.01 बजे से राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान एवं सलामी, प्रातः 09.10 बजे से मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन, 09.25 बजे से छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रातः 09.55 बजे तक पुरस्कार वितरण और 10.15 कार्यक्रम का समापन होगा।




