छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कलेक्टर श्री महोबे ने किया नमन

कलेक्टोरेट परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

जांजगीर-चांपा, 02 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यों में आत्मसात करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!