छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

पामगढ़ में पहली बार आयोजित होगी ‘कौन बनेगा चैंपियन क्विज प्रतियोगिता पामगढ़ 2026’, ₹31,000 तक की पुरस्कार राशि जीतने का मौका

पामगढ़। विद्यार्थियों एवं क्षेत्र के युवाओं में सामान्य ज्ञान, बौद्धिक क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टीम DRMS पामगढ़ द्वारा ‘कौन बनेगा चैंपियन क्विज प्रतियोगिता पामगढ़ 2026’ सीजन-01 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में अधिकतम ₹31,000 तक की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

प्रतियोगिता के लिए पंजीयन की तिथि 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। प्रथम चयन राउंड ऑनलाइन माध्यम से 3, 4 एवं 5 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 11 नवंबर 2026 को द्वितीय चयन राउंड के अंतर्गत ऑफलाइन परीक्षा आयोजित होगी। 18 नवंबर 2026 को सुपर-60 की चयन सूची जारी की जाएगी, जबकि अंतिम चरण यानी फाइनल राउंड का आयोजन 26 नवंबर 2026 को निर्धारित है।

प्रतियोगिता के लिए पंजीयन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। नियमित विद्यार्थियों को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जबकि कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पंजीयन की व्यवस्था है। पंजीयन के लिए शिखर इलेक्ट्रॉनिक्स, पामगढ़ एवं आकाश मोबाइल, पामगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 7225823001, 9755336600, 9993190095 एवं 9993257164 पर संपर्क कर सकते हैं।

आयोजक टीम DRMS पामगढ़ ने क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं एवं अन्य इच्छुक प्रतिभागियों से इस ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। प्रतियोगिता में निर्धारित नियम एवं शर्तें लागू रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!