छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्थानीय कारीगरों से खरीदे मिट्टी के दीये

दीपावली पर मिट्टी के दीये एवं स्वदेशी उत्पाद अपनाने जिलेवासियों से की अपील

स्थानीय कुम्हारों एवं ग्रामीण शिल्पकारों को विक्रय में सुविधा देने और किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेने के दिए हैं निर्देश

 जांजगीर-चांपा, 6 नवम्बर 2026। दीपावली पर्व पर स्थानीय कुम्हारों एवं ग्रामीण शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने तथा उनके स्वनिर्मित उत्पादों के विक्रय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं श्रीमती शीतल महोबे ने आज कुम्हारों से मिट्टी के दीये खरीदे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किए गए मिट्टी के दीयों की सराहना की तथा जिलेवासियों से दीपावली पर मिट्टी के दीयों का उपयोग करने और स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों की खरीद करने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री महोबे ने जिले के समस्त नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों को निर्देश जारी कर स्थानीय कुम्हारों एवं ग्रामीण शिल्पकारों को मिट्टी के दीये विक्रय करने के लिए बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने कहा है। उन्होंने निर्देशित किया है कि दीये बेचने आने वाले कुम्हारों एवं ग्रामीण शिल्पकारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनसे कोई कर अथवा शुल्क नहीं लिया जाए। साथ ही दीपावली के दौरान आयोजित हाट-बाजारों एवं स्थानीय आयोजनों में उन्हें प्राथमिकता से स्थान उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने जिलेवासियों से भी स्थानीय कुम्हारों एवं ग्रामीण शिल्पकारों से मिट्टी के दीये एवं अन्य स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!