छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना  

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा – सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े

 जांजगीर-चांपा, 16 नवम्बर 2024। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में बलौदा विकासखंड के ग्राम देवरी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बलौदा श्रीमती शारदा सनत देवांगन, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला निर्मल बिंझवार, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम, जनजातीय समाज के प्रमुख श्री मनमोहन सिंह गोंड़, श्री बी एस सिदार, श्रीमति विजय कुंवर मरकाम, श्री राजेन्द्र कंवर, श्री हरेंद्र कंवर, श्रीमती गंगोत्री कंवर, श्री लखन सिंह कंवर सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जनजातीय गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आज हम सभी यहाँ एकत्रित हुए हैं। यह दिन उनके अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारे माटी के वीरों ने देश, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए जो वीरतापूर्ण संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। देश की आजादी की लड़ाई में भगवान बिरसा मुंडा का अमूल्य योगदान रहा है। भगवान बिरसा मुंडा हमारे गौरवशाली इतिहास के महानायक हैं। उन्होंने झारखंड की धरती से जनजातीय समाज का नेतृत्व करते हुए स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरव, उनकी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया।

इस अवसर पर श्री देवनारायण कंवर, श्रीमती गंगोत्री कंवर, श्री रामकृष्ण बिंझवार, श्री रामभरोस सिदार, श्री कृष्णकुमार राज, श्रीमती संगीता कंवर, श्री प्रदीप कंवर, श्री रामकृष्ण बिंझवार, श्रीमती अनुसुइयां कंवर, कु. ईशा कंवर, कु. डिंपी सिंह, आयुष कुमार सिदार (खेल) सहित कुल 30 सामाजिक प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र सहित मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!