छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

भाड़ेसर में महिला कमांडो के साथ CSP योगिताबाली खापर्डे ने की पैदल पेट्रोलिंग, ग्रामीणों को सुरक्षा एवं अपराधों के प्रति किया जागरूक

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम भाड़ेसर में जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने महिला कमांडो के साथ गांव में पैदल पेट्रोलिंग कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने महिला एवं बालिका सुरक्षा, घरेलू हिंसा, नशामुक्ति, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने और तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सुरक्षित समाज के निर्माण एवं जनसहभागिता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के जागरूकता अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!