कवर्धा

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण

कवर्धा :- ग्राम सिंगारपुर में पतंजलि योग समिति और ग्रामवासियों के द्वारा रामकथा और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें प्रभु श्रीराम और हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सोमवार की रात आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। देर रात तक रामायण और हनुमान चालीसा के पाठ किए गए। इसके पश्चात भगवान श्री हनुमान की आरती उतारी गई। इस मौके पर पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी गणेश तिवारी ने कहा कि धर्म समाज को संगठित करने का एक माध्यम है। समाज कल्याण के लिए एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने सभी को समाजसेवा और नशा मुक्ति अभियान और जैविक खेती को प्रोत्साहन के कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, राजाराम साहू, राजा वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!