पामगढ़

केसला में यादव समाज की मासिक बैठक हुवा सम्पन्न, समाज के लिए कई निर्णय

पामगढ़ :- रविवार को यादव समाज का सामाजिक बैठक ग्राम केसला पामगढ़ में संग्राम सिंह महामंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुवी।

बैठक में सर्व सम्मति से समाज हित में निर्णय किये गए प्रमुख निर्णयों में 

1. शराब का सेवन है खराब। ये सामाजिक बुराई भी है साथ ही इससे हमारे समाज के नौजवान युवक बुरी तरह प्रभावित हो रहे है और लगातार युवकों की मृत्यु हो रही है , इसे दूर किया जाना आवश्यक हो गया है इस हेतु बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी सहित यादव समाज के युवकों ने दृढ़ संकल्पित होकर इसे स्वयं छोड़ने व अपने घर परिवार के अन्यो को भी छोड़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया है।

2. मृत्यु होने पर घर परिवार व नजदीकी रिस्तेदारो को छोड़कर अन्य लोगो को आर्थिक सहयोग देने पर सहमति बनी है।

3. मृत्यु भोजन में आनावश्यक खर्चो को कम करने हेतु प्रयास किया जाना है जिसमे अधिक मीठा को शामिल न करना आदि है।

4. विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन किया जाना व समाज के सभी अन्य वर्गों में भी विवाह किए जाने पर सहमति बनी किंतु प्रथम प्राथमिकता अपने वर्ग को दिया जावेगा।

5. सामाजिक स्थिति को मजबूत बनाने हेतु निरन्तर प्रयास किया जावेगा।

आज की बैठक में प्रमुख रूप से संग्राम सिंह यादव,श्री बिहारी यादव, संयोजक सुनील यादव,प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने भी समाज के लोगो को सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष ताराचंद यादव, सचिव जितेंद्र यादव, सहसचिव फिरत यादव, कार्यकरिणी सदस्य महेश यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, लक्ष्मण यादव, जयप्रकाश यादव, राजेश यादव, साधन यादव, शत्रुहन यादव, गेंदराम यादव, रघु यादव, बिसाहू यादव, लखन यादव, अप्पू यादव सहित आसपास गांव के समाज प्रमुख उपस्थति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News