दिल्ली

कांग्रेस पार्टी में बड़ा बदलाव, अलका लांबा बनी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरुण चौधरी बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नईदिल्ली :- नईदिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बड़ा फेरबदल करते हुए अलका लांबा को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं कांग्रेस के समर्थित छात्र संगठन NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी वरुण चौधरी को सौंपी गई है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर ये पत्र जारी किया गया है।

इसके साथ ही कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कमेटी घोषित की है। कांग्रेस ने क्लस्टरवाइस 5 स्क्रीनिंग कमेटी घोषित की है। क्लस्टर 3 में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल है। क्लस्टर 3 की चेयरपर्सन रजनी पाटिल बनाई गईं हैं। वहीं कृष्ण अल्लावरु और परगट सिंह स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं।

MP से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह क्लस्टर 5 में शामिल किए गए हैं। जोकि बिहार, झारखण्ड, बंगाल, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिज़ोरम, मेघालय, नागालैण्ड, सिक्किम के क्लस्टर के सदस्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News