जांजगीर-चांपा

राष्ट्रीय बालिका दिवस: बालिकाओं के अधिकार एवं कानूनी जानकारी के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जांजगीर चांपा :- राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग जांजगीर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा के संयुक्त तत्वाधान में जिला पंचायत ऑडिटोरियम जांजगीर में बालिकाओं के अधिकार एवं कानूनी जानकारी के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा श्री सुरेश कुमार सोनी ने अपने संबोधन में महिलाओं के अधिकार, बालिकाओं की अनिवार्य शिक्षा, भारतीय संविधान द्वारा प्रदक अधिकार, वॉक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, महिलाओं के संपत्ति के अधिकार, गिरफ्तार एवं पंथी महिलाओं के अधिकार, साइबर अपराध के साथ ही महिलाओं एवं पुरुष के बीच समान व्यवहार करने वी परिश्रम ही एक सफलता का रास्ता है व शिक्षा सभी को मिले या समाज में जागरूक करने का कार्य करने को कहा गया।

श्रीमती पल्लवी तिवारी द्वितीय जिला एवं अपर न्यायाधीश जांजगीर द्वारा उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के उद्देश्य, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, समान वेतन का अधिकार एवं महिलाओं के अधिकार के संबंध में अन्य जानकारी दिया गया। श्रीमती प्रियंका अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा द्वारा उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाओं के साथ विधिक सेवा अधिनियम, 1987 की योजनाओं, भारतीय संविधान, समानता का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, महिलाओं के अधिकारों, महिलाओं के भरण पोषण का अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकार, घरेलू हिंसा, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम व अन्य कानूनी जानकारी दिया गया। अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय जांजगीर द्वारा उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बालिकाओं के अधिकार के संबंध में जानकारी दिया गया। श्रीमती अनीता अग्रवाल कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जांजगीर द्वारा उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाने के उद्देश्य, संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी के साथ बालिकाओं के अधिकार, बालिकाओं के संबंध में योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया।

श्रीमती ममता जगत स्वास्थ्य विभाग जांजगीर द्वारा उपस्थित लोगों को गुड टच बेड टच, महिलाओं के पीरियड के संबंध में भी विशेष जानकारी, महिलाओं के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दिया गया। श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर संरक्षण अधिकारी द्वारा घरेलू हिंसा अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। सुश्री निशा खान केंद्र प्रशासक सखी वन स्टाफ जांजगीर द्वारा उपस्थित लोगों को सखी वन स्टाफ सेंटर के कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया साथ ही कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया। समस्त महाविद्यालय एवं विद्यालय छात्राएं द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक, अधिकारों को प्रेरित करने वाली डांस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बालिकाओं के अधिकारों के प्रति झांकी का प्रदर्शन एवं बालिकाओं के अधिकारों को दर्शाती हुई रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन डॉक्टर इंदु साधवानी एवं लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल पैरालीगल वॉलिंटियर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चंपा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में श्री गजेंद्र सिंह जायसवाल जिला में बाल संरक्षण अधिकारी जांजगीर चांपा, डॉ. ईश्वरी सूर्यवंशी, डॉ. पुष्पा सिंह प्राध्यापकगढ़ एवं छात्र-छात्राएं ठाकुर छेदीलाल शासकीय महाविद्यालय जांजगीर, जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर के छात्राएं, विवेकानंद उत्तर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, आरसेटी जांजगीर एवं अन्य विद्यालय एवं महाविद्यालय से प्राध्यापकगढ़ एवं छात्राएं उपस्थित रहे साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग जांजगीर, सखी वन स्टाफ सेंटर जांजगीर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर एवं अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News