छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

अंतराष्ट्रीय एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड के लिए डॉ कुंज किशोर प्राचार्य का चयन

जांजगीर पामगढ़ :- डा.ए पी जे अब्दुल कलाम आइकेनिक अंतरराष्ट्रीय अवार्ड हेतु डा. कुंज किशोर चयनित। स्वामी आत्मानंद महात्मा ज्योतिबा राव फुले उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगाकोहरौद विकासखण्ड पामगढ़ में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य डा. कुंज किशोर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पित सेवा भावना, शैक्षिक नवाचार के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे प्रेरक सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के पर उनका चयन राष्ट्रीय साहित्य परिषद दिल्ली द्वारा डा.ए पी जे अब्दुल कलाम आइकेनिक अंतरराष्ट्रीय अवार्ड 2023 हेतु हुआ है।उन्हें राष्ट्रीय साहित्य परिषद दिल्ली द्वारा 21 मई 2023 को दिल्ली में सम्मानित किया जायेगा।ज्ञात हो कि इसके पूर्व डा.कुंज किशोर को राज्यपाल पुरस्कार, राष्ट्रीय बेस्ट टीचर अवार्ड ,डा. अम्बेडकर फेलोशिप अवार्ड, शतप्रतिशत परीक्षाफल अवार्ड, कर्मठ प्राचार्य अवार्ड, अंतरराष्ट्रीय शोध अवार्ड नेपाल से सम्मानित हो चुके है। इनके इस सफलता में श्री एच आर सोम डीईओ जांजगीर,डी एम सी राजकुमार तिवारी, जे के शास्त्री बीईओ पामगढ़, जे आर सारथी, ए बीईओ पामगढ़, उत्कृष्ट प्राचार्य मनोज कुमार साहू, रमेश भार्गव,अश्वनी तिवारी, अश्विनी श्रीवास,रतन सिंह पैकरा, पी एल महिपाल, अनुराग तिवारी, हेमंत यादव,सुमनलता यादव,छम्मन दास महंत,म़ंजू कुंज,साहेब लाल कुर्रे, आनंद राम कोसरिया के साथ विकासखण्ड पामगढ़ के समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News