देश-विदेश

बढ़ते कोरोना पर अमेरिकी एक्सपर्ट्स की चीन को सलाह: संक्रमण को लेकर ट्रांसपेरेंसी रखें, भारतीय नागरिक विदेश यात्रा से बचें

चीन में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अगले कुछ महीनों में 21 लाख मौतों की आशंका है। कोविड आरएक्स एक्सचेंज के फाउंडर डॉ. शशांक हेडा से बातचीत की। उनसे सवाल पूछे कि चीन में बढ़ रहे मामलों से भारत और बाकी देशों में क्या प्रभाव पड़ेगा?

डॉ. शशांक ने कहा कि चीन को कोरोना को लेकर ट्रांसपेरेंसी रखनी होगी। उसे WHO को बताना होगा कि उसके देश में कौन सा वैरिएंट फैल रहा है? यह कितना घातक है और इससे कितनी मौतें हो रही हैं।

पढ़िए पूरा इंटरव्यू…

सवाल- चीन में बढ़ रहे मामले किन चीजों पर निर्भर करते हैं?
जवाब- सबसे पहला कि उसका वैरिएंट कौन सा है और इसके क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं। दूसरा कि लोगों की इम्यूनिटी कितनी पॉवरफुल है और उन्हें वैक्सीन के कितने डोज लग चुके हैं। इन सभी फैक्टर्स पर रिव्यू होना चाहिए। बढ़ते मामलों को रोकने में यह कारगर साबित होगा।

सवाल- चीन को कोरोना रोकने के लिए क्या करना चाहिए?
जवाब- सबसे पहले चीन को कोरोना को लेकर ट्रांसपेरेंसी रखनी होगी। उसे WHO को बताना होगा कि उसके देश में कौन सा वैरिएंट फैल रहा है? यह कितना घातक है और इससे कितनी मौतें हो रही हैं।

सवाल- चीन में बढ़ते मामलों से भारत में क्या असर होगा?
जवाब- भारत में कोरोना को लेकर काफी जागरुकता है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देश में वैक्सीनेशन परसेंटेज बढ़िया है। बूस्टर डोज नए वैरिएंट का मुकाबला कर सकती है। हालांकि, कोई ऐसा वैरिएंट आता है जिस पर इन वैक्सीन का असर नहीं होता तो हालात बहुत ही खतरनाक हो सकते हैं।

सवाल- चीन को अब क्या करना चाहिए?
जवाब- चीन हमेशा से ही कोरोना के आकंड़े और उसकी जानकारियां छुपाता रहा है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि उसे इसको लेकर सही जानकारियां उपलब्ध करानी चाहिए। इसके अलावा चीन की जिम्मेदारी है कि वह नए वैरिएंट को लेकर ज्यादा से ज्यादा जांच करे और उसे रोकने का प्रयास करे।

सवाल- अगर भारत में केस बढ़े तो उन्हें कैसे रोकें?
जवाब- अगर भारत में केस बढ़ते हैं तो सबसे पहले उन लोगों पर ध्यान देना होगा, जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं। अगर ऐसा करते हैं तो कोरोना से मौतों को रोका जा सकता है। इसके साथ ही हमें भारत में कोरोना को रोकने के लिए विदेश यात्राओं पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

सवाल- क्या हमें देश में किसी और तरह का भी प्रतिबंध लगाना चाहिए?
जवाब- सबसे ज्यादा जरूरी है कि सही समय में अपना मूल्यांकन करना। वैसे अभी की स्थिति को देखा जाए तो हमें विदेश यात्रा के अलावा किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए। अगर मौजूदा स्थितियां बदलती हैं, तो हमें अपने अतीत से सीखना चाहिए।

सवाल- कोरोना से बचने के लिए किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए?
जवाब- इसका जवाब मैं 5 पॉइंट्स में देना चाहूंगा…

  • अगर आपको किसी तरह की एलर्जी होती है तो मास्क जरूर लगाएं।
  • अगर किसी भी जगह कोरोना मरीज मिलते हैं तो उस जगह पर भीड़ इकट्‌ठा न करें।
  • कोरोना से बचने के लिए बूस्टर डोज जरूर लगवाएं।
  • अगर कोरोना के हल्के लक्षण भी दिखते हैं तो सबसे पहले टेस्ट करवाएं।
  • हेल्थ सेक्टर के अधिकारी मौजूदा स्थिति पर पैनी नजर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News