जांजगीर-चांपा

निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सउनिरीक्षक का हुवा स्थांतरण, पामगढ़ के नये थाना प्रभारी होंगे मनोहर लाल सिन्हा, देखें सूची

जांजगीर चांपा :- जिला के पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने जिले में पदस्थ दो निरीक्षक सहित पांच उप निरीक्षक सहित एक सउनिरीक्षक का ट्रांसफर किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी को सायबर सेल से जांजगीर थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव को जांजगीर थाना प्रभारी से मुलमुला थाना प्रभारी, उप निरीक्षक कमलदास बैनर्जी को मुलमुला थाना प्रभारी से चाम्पा थाना, उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा को बलौदा थाना प्रभारी से पामगढ़ थाना प्रभारी, उप निरीक्षक विनोद जाटवर को चाम्पा थाना प्रभारी से बलौदा प्रभारी, उप निरीक्षक राकेश कुमार सुर्यवंशी को पामगढ़ थाना प्रभारी से थाना चाम्पा, उप निरीक्षक भागवत प्रसाद डहरिया को पंतोर चौकी प्रभारी से नैला चौकी प्रभारी, सउनि विवेक कुमार सिंह को रक्षित केंद्र जांजगीर से पंतोर चौकी प्रभारी के पद पर पदस्थ किया गया है

देखें सूची :- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News