जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

जांजगीर चांपा :- छ. ग.प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का विस्तार संघ के मुख्य सरक्षक श्री पी आर यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष श्री जी आर चंद्रा के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष श्री वी एस परिहार जी के द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें नरेंद्र सिंह स.ग्रे.2 सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र पामगढ़ को जिला उपाध्यक्ष,मनोज यादव स.ग्रे.03 विकास खण्ड शिक्षाधिकारी पामगढ़ को जिला संगठन सचिव एवम उमेश कोशले जनपद पंचायत पामगढ़ को ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।जिला अध्यक्ष द्वारा नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामना प्रेषित करते हुए संघीय दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्री असीम थवाईत ने हर्ष व्यक्त किया एवम नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई,शुभकामना और उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही ब्लॉक के कर्मचारी गण पुरषोत्तम यादव,हिमांशु यादव,पुष्पेंद्र साहू,ठालेन्द्र सिंह,मार्कण्डेय सिदार,अमित टैगोर,श्रीमती निधिलता जायसवाल ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिया एवम हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News