छत्तीसगढ़रायपुर

यादव समाज के युवाओं ने किया एक नया सामाजिक पहल पूरे प्रदेश में मिल रही प्रशंसा

रायपुर :- छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज के कुछ युवा पदाधिकारियों ने सामाजिक आर्थिक सहयोग के लिए व्हाट्सएप टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर जरूरतमन्दों की मदद व दशगात्र कार्यक्रम में चन्दनपान में आर्थिक सहयोग के लिए फोन पे एप्प के माध्यम से एकत्रित करके मदद करने की मुहिम छेड़ी है जिसमे वे सफल भी हो रहे है। इस संबन्ध में प्रदेश संयोजक सुनील यादव, प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव, प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता दिलचंद यादव, संतोष यादव ने सयुंक्त बयान जारी करते हुवे बताया कि यादव समाज अब समृद्ध व शक्तिशाली विकसित समाज बनने की दिशा में नित नए प्रयोग कर रहा है जिससे समाज के निचले तबके को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है। हम युवा वर्ग सामाजिक आर्थिक क्रांति की दिशा में सतत संघर्षिल होकर कार्य कर रहे है। समाज मे कुछ नए नियमो को सख्ती से लागू करने का संकल्प लिए हुवे है जिसमे प्रथम मृत्यु भोज प्रथा को समाप्त करने सामाजिक भोज में मिष्ठान पर प्रतिबंध, मृत्यु पर कफ़न कपड़ों की जगह घर के सदस्यों को आर्थिक मदद रुपये देकर, चंदनपान में जो लोग दशगात्र में शामिल होते है वे प्रत्यक्ष कम से कम 50 व अधिक से अधिक जो सम्भव मदद हो उस रूप में कर सके करे लागू किये है जिसका लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में मृत्यु भोज में मीठा परोसने एवं दशगात्र में सम्बन्धी को कपड़ा देने के रिवाज को समाप्त करने का आग्रह परिवारजनो से किया गया जिसको अमल में लाते हुये पामगढ़ एवं मुरलीडीह में मृत्यु भोज में मिष्ठान नही परोसने का निर्णय परिवाजनों ने लिया।

हमारे यादव समाज मे शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक मदद कर आगे बढ़ने के अवसर आर्थिक रूप से पिछड़े हुवे परिवार को करना मुख्य उद्देश्य है। यादव समाज के इस पुनीत कार्य मे सुनील यादव प्रदेश संयोजक, मनोज यादव प्रदेश अध्यक्ष, दिलचंद यादव, संतोष यादव, अनिल यादव, देवेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, राजेन्द्र यादव, कुमार यादव, आकाश यादव , विजय यादव, लक्ष्मण यादव, रघु यादव, विक्की अश्वनी यादव ,रमेश यादव, यादव का प्रमुख रूप से योगदान प्राप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!