पामगढ़

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मण्डल मुलमुला की बैठक हुई सम्पन्न

पामगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी मण्डल मुलमुला की बैठक बुधवार को कुटराबोड में सम्प्पन हुई। जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्यता अभियान के मण्डल प्रभारी व भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र कौशिक जी सम्मिलित हुए। कौशिक ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। जितना अधिक पार्टी के सदस्य बनेंगे उतना ही अधिक मतों से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत हासिल होगी। भाजपा द्वारा घर-घर जाकर सदस्य बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य हेतु संगठन के सभी पदाधिकारीयों, मंडल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, मंडल संयोजक व मंडल प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कौशिक ने आगे कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। इसके पीछे देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम व मेहनत लगी है। इसके तहत सबको प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता लेने के लिए बूथ वासियों को मिस्ड काल एवं नमो एप के माध्यम से जोड़ना है। मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं को बुकलेट स्टीकर भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री संतोषी सिंह, भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष लहरे, भाजपा मण्डल अध्यक्ष उद्यालिक राम साहू, भाजपा महामंत्री द्वय विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव, रामलाल कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष रोहणी कश्यप, सदस्यता अभियान के मण्डल संयोजक नारायण पाटले, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल सिंह चंदेल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष धनजीत सिंह, प्रहलाद साहू, डामेश्वर टण्डन, लक्ष्मी यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News