छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़: 15 अक्टूबर से होगी ठंड की शुरुआत, गिरेगा रात का पारा, सरगुजा और बस्तर संभाग के ज़िलों में कल बारिश के आसार

रायपुर :- प्रदेश से मानसून लौटने लगा है। 15 अक्टूबर के आसपास मानसून की वापसी रेखा रायपुर तक पहुंच जाएगी। इसके बाद ठंड की शुरुआत होगी। रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी।

प्रदेश में कल (मंगलवार) से सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। रायपुर में रविवार को दिन का तापमान 35.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके चलते गर्मी और हल्की उमस महसूस हुई।

कल प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा दंतेवाड़ा के कटेकल्याण में 20 मिमी बारिश हुई। वहीं रविवार को सुकमा और डोंगरगढ़ 36.6 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहे।

सामान्य से अधिक रहा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को रायपुर समेत कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। बिलासपुर में दिन का तापमान 33.4 डिग्री रहा जो एक डिग्री अधिक था। अंबिकापुर में औसत से 2.8 डिग्री, जगदलपुर में 2.2 डिग्री और दुर्ग में सामान्य से 0.5 डिग्री तापमान अधिक था।

रायपुर में ऐसा रहा मौसम

रायपुर शहर रविवार को गर्मी ने लोगो को परेशान किया । रायपुर में आज मौसम मिला जुला रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार को दिन का तापमान 35°C न्यूनतम 25°C के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!