क्राईम (अपराध)छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी 3100/रू एवं 52 पत्ती तास बरामद

आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत की गई कार्यवाही

जांजगीर चांपा :- श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा के निर्देशन जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर सुचना मिला की दिनांक 16.10.2024 को अकलतरा मंडी रोड तरफ कुछ लोग रूपयें पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है कि सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर  आरोपी 01. जयराम यादव पिता बीर सिंह यादव 02. दीपक कुमार पाटले पिता मुकुंद पाटले 03. रॉकी तेंदुलकर पिता राजकुमार 04. जितेंद्र कोसले पिता ईश्वरी कोसले सभी निवासी अकलतरा थाना अकलतर जिला जांजगीर- चाम्पा को जुआ खेलते पकड़ा जिसके कब्जे से जुमला 3100/ रूपये, 52 पत्ती तास बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 492/2024 धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मणिकांत पांडे थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News