छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़
भाजपा मण्डल मुलमुला के अध्यक्ष बने विश्वनाथ
पामगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी मण्डल मुलमुला के अध्यक्ष पद का नाम घोषित किया गया। जिसमें भाजपा के महामंत्री विश्वनाथ प्रताप यादव का नाम अध्यक्ष पद के लिए मण्डल निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया एवं कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है, भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति एवं विचारों को जन जन तक पहुंचाते हुए पार्टी की मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करूंगा। विश्वनाथ प्रताप यादव के अध्यक्ष बनने पर पूरे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।