
शिवनाथ नदी का मेढ पार को मिटटी खुदाई कर बनाया गया है मौत का कुआं
महेंद्र सिंह राय बिलासपुर :- मस्तुरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिलौनी में राधेलाल केवट द्वारा अवैध पंजा ईटा भट्टा का संचालन किया गया है ग्राम पंचायत भिलौनी निवासी राधेलाल केवट ने अपने हौसला बुलंद कर भिलौनी में शिवनाथ नदी के मेढ पार खोदकर मिट्टी निकाल कर ईंट बनाकर ऊंचे दामों में बिक्री किया जा रहा है जिसमें शिवनाथ नदी का पानी का बहाव गांव में घुस जाते हैं ग्रामीणो में बड़ी आक्रोश बना रहता है भिलौनी क्षेत्र में बड़ी तादाद में अवैध रूप से पंजा ईंट भट्टा संचालित किया गया है|
यहां अवैध कारोबार को बढ़ावा देने के लिए खनिज विभाग के अधिकारी लोग हैं जान कर भी अनजान बना रहते हैं ग्रामीणो में बड़ी होड़ मची हुई है और अवैध कार्य को करने वाले अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अवैध कार्य करने में लिप्त हैं। इसी तरह बिना रायल्टी के भिलौनी सहित आसपास क्षेत्र में सैकड़ों अवैध पंजा ईटा भठ्ठा का संचालन किया जा रहा है। कार्रवाई नहीं होने की वजह से ईटा भठ्ठा संचालकों के हौसले बुलंद हो गए हैं। वहीं खनिज विभाग पूरी तरह कुंभकरणी नींद में सोया हुआ है।
जोधरा भिलौनी में मेन रोड के समीप भी अवैध रूप से ईटा भठ्ठा का संचालन राधेलाल केवट द्वारा किया जा रहा है। गांव के राहगीरों के अनुसार शिकायत किए जाने के बावजूद कार्यवाही नहीं हो रही है, जिसे लेकर ग्राम वासियों में आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से ईंट पजा भट्ठे का संचालन किया जा रहा है। ईंट निर्माण करने वाले राधेलाल केवट खनिज विभाग में बिना अनुमति का अवैध पंजा