थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम बरगांव के बंधवा तालाब के पास जुआ खेलने वाले 07 जुवाड़ीयानो को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली सफलता

आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 8100/रूपये, तास, 04 नग मोबाइल एवं 05 नग मोटर सायकल को किया बरामद
जांजगीर चांपा :- श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर* चांपा के दिशा निर्देशन एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में *DSP श्री जितेंद्र खूंटे* के कुशल मार्ग दर्शन में मुखबिर सूचना मिला कि थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम बरगांव के तालाब के पास कुछ लोग रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर 07 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते पकड़ा गया, तथा सभी जुवाड़ीयानो को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया।
आरोपियों का नाम
- 1. शिवकुमार कश्यप उम्र 53 साल निवासी कोशला
- 2. जितेन्द्र कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी बारगांव
- 3. दीपक लहरे उम्र 34 वर्ष निवासी बारगांव
- 4. संतोष कुमार उम्र 42 वर्ष साकिन भवतरा
- 5. भूपेन्द्र साहू उम्र 24 वर्ष निवासी पनगांव
- 6. रामनारायण उम्र 35 वर्ष साकिन कोशला
- 7. खेदू राम कौशिक उम्र 37 वर्ष निवासी पेंड्री थाना पामगढ़
उपरोक्त कार्यवाही में उप. निरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स. उ.नि. सरोज पाटले, संतोष बंजारे, म. प्रधान आर. बालमती यादव, आर. श्याम सरोज ओगरे, उमेश दिवाकर, यशवंत पाटले, रोहित साहू, भुनेश्वर साहू, लखेश्वर पाटले एवं थाना पामगढ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।