छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

भाजपा कार्यकर्ता ने लगाया आरोप, भाजपा की बैठक में पूर्व विधायक ने कार्यकर्ता की कर दी जमकर पिटाई, मंचासीन नेता बने मूक दर्शक

देवेन्द्र यादव पामगढ़ :- पूर्व संसदीय सचिव का दबंगई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पामगढ़ विधानसभा में विधानसभा स्तरीय भाजपा संयुक्त मोर्चे की बैठक पामगढ़ के सतनाम भवन में आयोजित की गई थी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सक्ति विधानसभा के पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री खिलावन साहू मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद एक जमीनी स्तर का कार्यकर्ता रोहित लहरे ने अपनी बात रखते हुए पार्टी में हो रही उपेक्षा को गिनाते हुए पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े और भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल पर आरोप लगाया। तभी पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव ताव में आकर दबंगई के साथ कार्यकर्ता की जमकर पिटाई कर दिया ऐसा आरोप भाजपा कार्यकर्ता रोहित लहरे ने लगाया आगे पूरे इस घटनाक्रम में मंचासीन जिले के बड़े नेता मूक दर्शक बने रहे। किसी बड़े नेताओ ने भी बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की तभी इस बीच भाजपा मण्डल मुलमुला के कुछ कार्यकर्ता ने बीच बचाव किया।

पूर्व विधायक ने पूरी बात सुने समझे बिना ही कार्यकर्ता से किया विवाद

रोहित लहरे बैठक के बाद अपनी बात रखते हुए पार्टी में हो रही उपेक्षा की वजह से पार्टी से इस्तीफा के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस बीच पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े और भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब पूर्व में भाजपा कार्यकर्ता रोहित लहरे की पत्नी को भाजपा पार्टी से अधिकृत पामगढ़ क्षेत्र क्रमांक 06 से जिला पंचायत चुनाव लड़ाया गया था, तब चुनाव प्रभारी भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चन्देल ही थे और पामगढ़ क्षेत्र में भाजपा का विधायक भी था, जिला पंचायत चुनाव के दौरान चुनाव प्रभारी चुनाव प्रचार में एक दिन भी क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकले और ना ही उस दौरान फोन उठाये। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े मुझे चुनाव हराने के लिए कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी का साथ दिया, जिसका परिणाम यह रहा कि हम चुनाव बुरी तरह से हार गए। आगे उसने अम्बेश जांगड़े से कहा कि जब बीते वर्ष आप विधायक थे तब नरियरा स्थित वर्धा पॉवर प्लांट में अनेकों बार क्षेत्र की जनता ने आपसे गुहार लगाया कि रोजी रोटी के लिए प्लांट में जॉब लगवा दीजिए फिर भी आपके द्वारा एक बार भी प्रयास नहीं किया गया, और वही पर वर्धा पॉवर प्लांट के सीएसआर मद से करोड़ो रूपये का विकास कार्य आपके द्वारा पामगढ़ क्षेत्र में कराया गया, अपनी बात पूरी रख पाते उससे पहले ही पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े दांत किटकिटाते हुए मंच से नीचे उतर कर कार्यकर्ता से विवाद करते हुवे हाथापाई कर दिया, वहां मौजूद रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उस समय का दृश्य देखकर ऐसा लग रहा था मानो की भाजपा कार्यकर्ता रोहित से पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े की कुछ पुरानी रंजिश रही हो।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना को बताया दुर्भाग्यजनक

मंगलवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हुई इस घटना को दुर्भाग्यजनक बताया। कहा कि हमारी पार्टी हमेशा “पार्टी नहीं परिवार है, संस्था नहीं संस्कार है” के प्रेरणादायक स्लोगन के साथ सब एक साथ मिलकर कार्य करती है. लेकिन यहां पर इसके विपरीत परिस्थिति निर्मित होते नजर आई, कार्यकर्ताओं ने आगे बताया कि अम्बेश जांगड़े भाजपा की सरकार में स्कूली शिक्षा विभाग के संसदीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहने के बावजूद ऐसे घटिया कदम उठाते हुए अपने ही कार्यकर्ता के साथ मारपीट करना दुर्भाग्यजनक है। अब देखना है कि इस मामले में आला कमान संज्ञान लेते हुए ऐसे नेता के ऊपर क्या कार्यवाही करती है।

मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं                                   पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े से बात हुआ तो बताया कि मैनें किसी प्रकार का मारपीट नही किया वहा पर काफी सारे लोग थे, हां मैने थोड़ा गुस्सा उसके ऊपर किया है लेकिन मारपीट नही किया हु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News