छत्तीसगढ़पामगढ़

पामगढ़ में भाजपा शक्ति केंद्र द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

पामगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्र पामगढ़ में सद्भावना भवन पामगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई।

मंडल महामंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी सुधीर तिवारी जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, विचारधारा और संगठनात्मक योगदान के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश राठौर ने किया एवं आभार प्रदर्शन सत्येंद्र सिंह क्षत्रिय जी ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी सुधीर तिवारी, जिला मंत्री युवा मोर्चा मनोज घोष, वरिष्ठ कार्यकर्ता सोनू गांधी, ओम प्रकाश राठौड़, सत्येंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत गौरहा, पार्षद सुभाष ओग्रै, पार्षद संजय खांडे, अशोक सिंह, गोलू वर्मा, मुकेश कश्यप, कवित कश्यप, राजकुमार बंजारे, महेंद्र श्रीवास, अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं बंधुगढ़ क्षेत्र के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!