गौ ग्राम जन जागरण यात्रा का स्वागत अम्बेश

खरौद 13 मई 2025। कुष्ठ निवारक संघ सोठी गौशाला द्वारा पूरे जिले में गौ ग्राम जन जागरण रथ यात्रा विभिन्न नगर गांव से भ्रमण करते हुए नगर पंचायत लक्ष्मणेश्वर मंदिर चौक पहुंचने पर अध्यक्ष गोविंद यादव उपाध्यक्ष महेश्वर यादव पार्षद एवं नगर वासियों के साथ स्वागत पूजन आरती कर प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर में भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े द्वारा गौ माता का महिमा हमारे जीवन में कितनी आवश्यक है इस संबंध में बताते हुए कहा गया कि जिस तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए गाय का दूध दही घी अमृत तुल्य है ठीक उसी प्रकार गोमूत्र से भी हमारे शरीर की अनेकों बीमारियां दूर करने की शक्ति है जैसे जोड़ों का दर्द हृदय रोग मोटापा पीलिया गले का कैंसर चर्म रोग आंख का रोग कब्ज या फिर उदर फूलने या इसी प्रकार अन्य अनेक प्रकार की बीमारियां दूर करने की शक्ति है इस आधुनिकता की भाग दौड़ में पंचगव्य का विशेष महत्व बतलाया गया है हम इसे दिनचर्या मे औषधि मानकर पयोग में लाते हैं तो हमारे अनेक प्रकार की बीमारियां दूर होती है। गौ माता के गोबर से भी हमें घर की स्वच्छता उर्वरक धूपबत्ती कीटनाशक केंचुआ खाद एवं अनेकों प्रकार के उपयोग में लाया जाता है।इस रथ यात्रा में प्रांत प्रमुख योगेश शर्मा, भारतीय कुष्ठ निवारक संघ के के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनी सचिव सुधीर देव यात्रा संयोजक राम प्रकाश केशरवानी साथ रहे इस स्वागत कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव उपाध्यक्ष महेश्वर यादव उत्तम सोनी शरद चंद्र शर्मा चंद्रावती सोनी अशोक आदित्य राजेश यादव पुष्पराज त्रिपाठी हृदय यादव पार्षद गण नेहरू राही हुलास राम साहू हे कृष्णा साहू परमानंद रोहिदास गेंद बाई आदित्य दीपशिखा यादव नीलम यादव सत्यम सिदार गोविंद घृतलहरे शोभित यादव सोनू यादव हर बाई चौहान के साथ नगर वासी बड़ी संख्या में गौ पूजन में शामिल हुए।