खरौदछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर में हुआ बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

खरौद, 5 जून 2025। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में खरौद नगर में भी एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गोविंद यादव, उपाध्यक्ष श्री महेश्वर यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सत्यनारायण देवांगन एवं वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से मुक्तिधाम जरहापारा, इंदिरा उद्यान सहित विभिन्न स्थलों पर आम, बरगद, पीपल, गुलमोहर, नीम सहित अनेक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री गोविंद यादव ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। वृक्षारोपण से न केवल हरियाली बढ़ती है, बल्कि यह जैव विविधता के संरक्षण में भी सहायक होता है। वनों की अंधाधुंध कटाई से मनुष्य एवं वन्य प्राणियों दोनों को संकटों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हमें अधिकाधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन ही नहीं बल्कि आर्थिक विकास में भी सहायक होते हैं। यदि वृक्ष नहीं रहेंगे, तो जीवन भी संकट में पड़ जाएगा। इसलिए वृक्षों की सुरक्षा एवं उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, पूर्व अध्यक्ष मुरारी लाल यादव, पूर्व एल्डरमैन बसंत यादव, राजेश यादव, पामगढ़ मंडल के पूर्व महामंत्री शरद चंद्र शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रावती सोनी, पार्षदगण नेहरू राही, हुलास राम साहू, हे कृष्णा साहू, परमानंद रोहिदास, रूपेश यादव, गेंद बाई, आदित्य, अमरिका बाई, दीपशिखा यादव, मंगली बाई देवांगन, नीलम यादव, मनोरंजन यादव, प्रमिला यादव, सत्यम सिदार, रामसहाय यादव, पूर्व पार्षद इंद्र देवांगन, नितिन यादव, राहुल यादव, विकास यादव, अभिषेक यादव सहित नगर पंचायत कर्मचारी महेंद्र चौहान, लल्लू राम यादव, भोजराम, आदित्य एवं नगर के समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!