जांजगीर-चांपा

एक भारत श्रेष्ठ भारत (cultural Exchange Between state police Force) के अंतर्गत सातवें चरण कार्यक्रम में गुजरात से आयें पुलिस बलो को दी विदाई

जांजगीर चांपा :-  गुजरात राज्य से 12 पुरुष एवं 03 महिला पुलिस कर्मियों भ्रमण के लिए जांजगीर-चाम्पा आये

गुजरात पुलिस कर्मियों को जिले का क्रकोडायल कोटमीसोनार, राष्ट्रीय किसान स्कूल बेहराडीह, शिवरीनारायण मंदिर, पुलिस अधीक्षक कर्यालय, परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर का भ्रमण कराया गया गुजरात पुलिस कर्मियों को छत्तीसगढ़ की सभ्यता संस्कृति एवं भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी दी गई

एक भारत श्रेष्ठ भारत अंतर्गत गुजरात एवं छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिसकर्मियों को एक दूसरे की सभ्यता संस्कृति एवं भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक भारत श्रेष्ठ भारत भ्रमण कार्यक्रम कराया जा रहा है इसी क्रम में गुजरात राज्य से आए 15 पुलिसकर्मियों को छत्तीसगढ़ की सभ्यता एवं भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार एक भारत श्रेष्ठ भारत (cultural Exchange Between state police Force) के अंतर्गत सातवे चरण कार्यक्रम के तहत दिनांक 29.05.2023 से 17.06.2023 कुल 20 दिवस तक गुजरात राज्य के 12 पुरुष एवं 03 महिला पुलिसकर्मियों को जांजगीर चांपा जिले का क्रोकोडाइल पार्क, राष्ट्रीय किसान स्कूल बेहराडीह, शिवरीनारायण मंदिर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, परिवार परामर्श जांजगीर का भ्रमण कराया गया, इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग के बारे में भी जानकारी दी गई। अंतिम दिवस में गुजरात राज्य के पुलिसकर्मियों को साल, श्रीफल से सम्मान कर से विदाई दी गई।

उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन करने में चंद्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक, प्रदीप कुमार जोशी, निरी मनीष परिहार का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News