शिवरीनारायण तहसील इकाई श्रमजीवी पत्रकार संघ का गठन, सरोज सारथी बने अध्यक्ष

शिवरीनारायण 22 जून 2025। टेम्पल सिटी शिवरीनारायण स्थित रामायण इंटरप्रिटेशन कैफेटेरिया में श्रमजीवी पत्रकार संघ की तहसील इकाई का गठन आज प्रदेशाध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जांजगीर जिला अध्यक्ष मनोज थवाईत, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव, तथा जिला कोषाध्यक्ष मुरली नायर की उपस्थिति रही।
गठन बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार श्री सरोज सारथी को शिवरीनारायण तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियों का चयन निम्नानुसार किया गया:
- उपाध्यक्ष: धनवीर जाहिरे
- सचिव: गोपाल केवट
- कोषाध्यक्ष: शिव शर्मा
- महासचिव: अरुण कश्यप
सदस्य के रूप में चयनित – बद्री अदित्य, संतोष अग्रवाल, अजय केवट, प्रकाश मानिकपुरी, सुरेश गुनी, गौरव रायसगर, आशीष साहू, सुरेश साहू, किशोर कश्यप, आशीष कश्यप।
नवगठित टीम को उनके दायित्व की बधाई देते हुए जिले एवं क्षेत्र के समस्त पत्रकार साथियों और नगरवासियों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। यह नई इकाई पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों की आवाज बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।