बहुत जल्द खुलेगा “मुस्कान दीप्ति ब्यूटी पार्लर निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र”, गरीब महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल

भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट की सराहनीय पहल – पामगढ़ में शुरू होगा निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र
जांजगीर-चांपा, 14 जुलाई 2025। गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा “मुस्कान दीप्ति ब्यूटी पार्लर निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र” का शुभारंभ बहुत जल्द पामगढ़ में किया जाएगा। यहां महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
इस पहल के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त और स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जाएगा। ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजूलता टंडन एवं प्रदेश अध्यक्ष सरयू प्रसाद पूरे लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर जागरूकता फैला रहे हैं।
मंजूलता टंडन एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ भाजपा की महिला सहप्रभारी (अजा मोर्चा) भी हैं। बीते 18 वर्षों से सामाजिक सेवा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने गरीब, जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों के लिए कई जनहितैषी कार्य किए हैं।
यह प्रशिक्षण केंद्र नगर पंचायत पामगढ़, मेन रोड, तहसील एवं पोस्ट ऑफिस के पास खोला जाएगा, जहाँ हर वर्ग की महिलाओं को सुंदरता और साज-सज्जा से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जाएगी।
ट्रस्ट के पदाधिकारी क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं और प्रशिक्षण केंद्र के लिए पंजीयन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। साथ ही ट्रस्ट द्वारा प्रदेश के अन्य जिलों में भी विशेष अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें जिला स्तर पर समस्याओं के निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों से संपर्क और समाधान हेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रयास को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनता द्वारा भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। पामगढ़ से शुरू हुआ यह कदम जांजगीर-चांपा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में एक प्रेरणा बन रहा है।