
बिल्हा विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे विजेता खिलाड़ी, प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल कोनी में सम्पन्न
बिलासपुर, 17 जुलाई 2025। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोनी, बिलासपुर में आज विकासखंड स्तरीय शालेय कराते क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में 14 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न वजन वर्गों में भाग लिया। कुल 24 विद्यालयों से आए 90 खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अब जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में बिल्हा विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम की संयोजिका प्राचार्य अर्चना शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को सच्ची खेल भावना के साथ खेलने और उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रतीक सोनी, अशोक वर्मा, संजुक्ता दास, करण सिंह, राज किरण, आदित्य गढ़ेवाल, जय निर्मलकर, विपिन साहू, मुकेश जोशी व दीपेंद्र का उल्लेखनीय योगदान रहा।
इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षक के. भारत, रत्नेश दुबे, प्रदीप शर्मा, उमेश मिश्रा, सतीश रात्रे, वीरेंद्र कश्यप, चितरंजन सिंह, चंदन केशरवानी एवं व्यायाम शिक्षक अमित मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।