छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी, 10 अधिकारियों के हुए स्थानांतरण

जांजगीर-चांपा, 19 जुलाई 2025। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) द्वारा आज एक प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 10 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। यह तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं।
जारी आदेशानुसार थाना प्रभारियों सहित उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को उनके वर्तमान स्थान से हटाकर नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस आदेश पर विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा ने हस्ताक्षर करते हुए तत्काल प्रभाव से आदेश लागू करने के निर्देश दिए हैं।