
महासमुंद, 21 जुलाई 2025। प्राइवेट स्कूल संचालक संघ सरायपाली की महत्वपूर्ण बैठक आइडियल पब्लिक स्कूल, पाटसेन्द्री में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों के संचालकों की उपस्थिति में नवीन पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
नव-निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं अध्यक्ष: संजय सतपथी (के.जी. कॉन्वेंट स्कूल, सरायपाली), उपाध्यक्ष: श्रीमती मंजुलता पटेल (के.पी. इंटरनेशनल, चट्टीगिरोला), सचिव: बृजलाल जायसवाल (शारदा विद्या मंदिर, मोहदा), कोषाध्यक्ष: आभास अग्रवाल (प्रतिभा पब्लिक स्कूल, सरायपाली) संघ के संरक्षक अमृतलाल पटेल ने बैठक में सभी स्कूल संचालकों से संगठन की एकता बनाए रखते हुए पूर्व में निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।
बैठक में उपस्थित प्रमुख संचालकों में शामिल रहे डॉ. बी.आर. भास्कर (एकलव्य इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरायपाली), जूलियानुस एक्का (आई.ई.एम.बी.एच. स्कूल, कुटेला), बरुण शोभा नायक फादर (सेंट विसेंट पेलोटी स्कूल, सरायपाली), श्री मसीह (इवास इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरायपाली), रमेश नायक (सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, बोन्दा), किशोर बाघ (किशोर पब्लिक स्कूल, कलेंडा), सुरेंद्र साहू (आर.एस. पब्लिक स्कूल, बगईजोर), जितेंद्र चौहान (श्री राधाकृष्ण इंग्लिश मीडियम स्कूल, बहेरापाली), गोपनाथ पटेल (श्री गोपनाथ आश्रम विद्या मंदिर, जोगनीपाली), बिहारीलाल अग्रवाल एवं विष्णु अग्रवाल (सरस्वती शिशु मंदिर, सरायपाली), प्रदीप बारीक (शारदा पब्लिक स्कूल, सरायपाली) आदि।
अंत में बैठक के मेज़बान आइडियल पब्लिक स्कूल, पाटसेन्द्री के संचालक प्रशांत पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया और संगठनात्मक मजबूती के लिए सामूहिक सहयोग की अपेक्षा जताई।