छत्तीसगढ़पामगढ़

तिरंगा दिवस पर छात्रों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा, वीर जवानों को भेजीं राखियां

पामगढ़, 22 जुलाई 2025। एनएसएस इकाई विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में राष्ट्रीय तिरंगा दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। यह आयोजन मंगलवार को “ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 2025” के अंतर्गत आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने देश की रक्षा में समर्पित वीर जवानों के लिए राखियां भेजकर उनके प्रति आभार और सम्मान व्यक्त किया। इस अनूठे gesture ने देशभक्ति की भावना को और गहराई से आत्मसात किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक श्री नरेंद्र पांडे जी ने तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा  तिरंगा हमारे देश की अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। हमें सदैव इसके प्रति सम्मान और श्रद्धा रखनी चाहिए। मैं उन वीर शहीदों को नमन करता हूं जिन्होंने इस तिरंगे की आन-बान और शान के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। ऐसे भारत माता को मेरा सादर नमन है।

इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार ने देश के युवाओं से एकता, अनुशासन और देशप्रेम को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!