
पामगढ़, 23 जुलाई 2025। नगर पंचायत पामगढ़ के पार्षद आकाश यादव ने छत्तीसगढ़ की परंपरागत हरियाली पर्व हरेली तिहार के अवसर पर नगरवासियों को हर्ष और उल्लास के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि “हरेली तिहार प्रकृति से जुड़ाव और हमारी सांस्कृतिक जड़ों की पहचान है। यह पर्व हरियाली, कृषि और समृद्धि का प्रतीक है। आइए इस पर्व पर हम सभी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संकल्प लें।