
रायपुर, 13 अगस्त 2025। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने प्रदेश संगठन में नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। यह नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की सहमति एवं अनुमोदन से की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों, मीडिया एवं आईटी से लेकर संगठन के उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता एवं अन्य दायित्वों के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें श्री राहुल योगराज टिकरिहा (प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा), श्रीमती विभा अवस्थी (प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा), श्री अशोक साहू (प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा), श्री आलोक सिंह ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा) सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं।
इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, श्री रामजी भारती, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, श्रीमती रंजना साहू, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित कुल 8 नेताओं को स्थान मिला है। संगठन महामंत्री और मंत्री पदों पर भी नए चेहरों के साथ अनुभवी कार्यकर्ताओं का संतुलन रखा गया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे, जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाएंगे और आगामी राजनीतिक चुनौतियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।