छत्तीसगढ़रायपुर

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल 3 दिन के पुलिस रिमांड पर, 8 दिसंबर को होंगे कोर्ट में पेश

रायपुर, 5 दिसम्बर 25। अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के ईष्ट देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को न्यायालय ने तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब उन्हें आगामी 8 दिसंबर को पुनः न्यायालय में पेश किया जाएगा।

थाने में आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस ने अमित बघेल को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जेनिफर लकड़ा की अदालत में पेश किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें तीन दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।

ईष्ट देवताओं पर की थी विवादित टिप्पणी

उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने के मामले को लेकर अमित बघेल ने अग्रवाल समाज के ईष्ट देव श्री अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देव भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद मामला गंभीर रूप ले लिया था।

समाज में भारी आक्रोश, FIR दर्ज

अमित बघेल के बयान के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज में प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया था। रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद सिंधी समाज के पदाधिकारियों की शिकायत पर कोतवाली थाने में अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

फिलहाल पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!