राज्य स्तरीय कूड़ो चैंपियनशिप में जांजगीर–चांपा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 4 पदक

जांजगीर- चांपा, 25 अगस्त 2025। दुर्ग में 22 से 24 अगस्त 2025 तक आयोजित 4th छत्तीसगढ़ स्टेट कूड़ो चैंपियनशिप कप में जांजगीर–चांपा जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 02 स्वर्ण व 02 रजत सहित कुल 04 पदक अपने नाम किए।
जिला कूड़ो एसोसिएशन जांजगीर–चांपा के अध्यक्ष रवि पाण्डेय ने बताया कि जिले से 4 खिलाड़ी – प्रख्या जायसवाल, पायल जायसवाल, निर्जला लहरे एवं प्रिंसी अनंत प्रतियोगिता में शामिल हुए और शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया।
प्रख्या जायसवाल – अंडर 16 आयु वर्ग, 50 किलो भार वर्ग : स्वर्ण पदक, पायल जायसवाल – अंडर 16 आयु वर्ग, 48 किलो भार वर्ग : स्वर्ण पदक, निर्जला लहरे – अंडर 17 आयु वर्ग, 48 किलो भार वर्ग : रजत पदक, प्रिंसी अनंत – अंडर 14 आयु वर्ग, 36 किलो भार वर्ग : रजत पदक खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल अधिकारी एवं युवा कल्याण विभाग जांजगीर–चांपा तथा जिला सचिव रवि पाण्डेय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही सूरत (गुजरात) में आयोजित होने वाली नेशनल कूड़ो चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों कोचों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।