छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

श्री राजेश कुमार गढ़ेवाल बने भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री

जांजगीर- चांपा, 25 अगस्त 2025। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय एवं गरीब- मजदूर, किसान, युवा और बेसहारा लोगों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने वाले श्री राजेश कुमार गढ़ेवाल को भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट का छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।

भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री सरयू प्रसाद पूरे ने गढ़ेवाल जी की सेवा भावना, ईमानदारी, निष्ठा और समाजहित के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर श्री गढ़ेवाल ने कहा कि वे तन–मन–धन से अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से वे गरीबों, बेसहारों और जरूरतमंदों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

प्रदेश में यह नियुक्ति होते ही गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई और लोगों ने गढ़ेवाल जी को शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!