छत्तीसगढ़पामगढ़

रेत माफिया की मिलीभगत पर भड़की भाजपा महिला मोर्चा, विधायक का पुतला दहन

पामगढ़, 21 सितंबर 2025। अम्बेडकर चौक पामगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विधान सभा स्तरीय पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक पर रेत माफिया के साथ मिलीभगत कर अवैध लेन-देन करने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “रेत चोर गद्दी छोड़ो” के नारे लगाए और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो वे धारणा प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी।

भाजपा महिला मोर्चा पामगढ़ मंडल की कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी कर विरोध को सशक्त बनाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा अध्यक्ष सत्यलता मिरी, संतोषी सिंह, संतोष लहरें, प्रतिभा कश्यप, मानेश जांगड़े, गुरुदयाल पाटले, मनोबल जाहिरे, प्रियंका अमर टंडन, मनोज घोष, सुभाष ओग्रे, संजय खांडे सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!