
पामगढ़, 23 सितम्बर 2025। स्मृति वेलफेयर फाउंडेशन एवं CYDA के तत्वावधान में सिलाई, ब्यूटी पार्लर, केक-बेकरी, रेजिन आर्ट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मार्शल आर्ट सहित विभिन्न स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ किया गया। साथ ही मेरा युवा भारत, चांपा के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती इंदू बंजारे, पूर्व विधायक पामगढ़ ने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ नई तकनीक का ज्ञान उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति देता है। वृक्ष जीवन का आधार हैं, इसलिए ‘पेड़ है तो कल है।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रीति अजय दिव्य, जिला पंचायत सदस्य ने स्किल सेंटर को महिलाओं व बालिकाओं के लिए अवसरों का माध्यम बताते हुए मेहनत और लगन को सफलता की कुंजी बताया।
श्री पुष्कर दिनकर, सरपंच संघ अध्यक्ष ने शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और स्किल डेवलपमेंट को जीवन का आधार बताते हुए निरंतर सीखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती गौरी जांगड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष ने की।
इस अवसर पर डॉ. सुनंदा गोस्वामी ने महिला स्वास्थ्य पर उपयोगी जानकारी दी, वहीं CYDA युवा समन्वयक रामेश्वर कुर्रे ने युवाओं की भूमिका को समाज के उत्थान से जोड़ा।
संस्था के सचिव यूनिशा टंडन ने कहा कि यह संस्था महिलाओं और बालिकाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देती है और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम अंध मुख बधिर स्कूल पामगढ़ में संचालक श्री दूजे राम ज्योति के सहयोग से बच्चों और अतिथियों की सहभागिता में हुआ। सभी ने एक स्वर में कहा “एक पेड़, मां के नाम। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक टीम के अनिल टंडन, स्मृति टंडन, पूजा सोनी, यशिका, चंचल, अंशु, उज्वला, अमुल, ओंकार डेन लहरे, दशरथ, राधा, बसंती, चंचला कुर्रे, रानू बेगम, मुस्कान, सोमेश श्रीवास और CYDA यूथ 4 चेंज जिला अध्यक्ष का सराहनीय योगदान रहा।




