
पामगढ़, 19 अक्टूबर 2025। नगर पंचायत पामगढ़ के वार्ड क्रमांक 14 – रामनगर वार्ड के पार्षद श्री आकाश यादव ने समस्त वार्डवासियों एवं क्षेत्र के नागरिकों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
पार्षद श्री यादव ने कहा कि दीपावली का पर्व खुशहाली, सौहार्द और प्रकाश का प्रतीक है। यह त्योहार हमें अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि दीपावली को स्वच्छता, प्रेम और आपसी एकता के साथ मनाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, गौ-सेवा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की याद दिलाती है। श्री यादव ने रामनगर वार्ड सहित पूरे पामगढ़ नगर के लोगों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।