छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

यादव (ठेठवार) समाज बरतोरी राज के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न 

परंपरा, एकता और सामाजिक जागरूकता का दिया प्रज्वलित 

पामगढ़ :- ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन 27 अक्टूबर 2025 को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यदुकुल शिरोमणि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि तुमेश यादव (राज प्रमुख, बरतोरी राज) ने उपस्थित सामाजिक बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को अपनी परंपरा एवं संस्कृति को जीवित रखते हुए, सभी पर्वों को एकजुट होकर मनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से समाज को संगठित व प्रगतिशील दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भरत लाल यादव (अध्यक्ष, बरतोरी राज) ने की। उन्होंने सभी राजवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा समाज की उन्नति के लिए सामूहिक सहभागिता पर बल दिया।

लकेश यादव (कोषाध्यक्ष) ने समाज के गौरवशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित करने और वार्षिक कैलेंडर प्रकाशन पर अपने विचार रखे।

हृदय यादव (प्रवक्ता) ने एकादशी पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की जानकारी दी, वहीं देवचरण यादव (उपाध्यक्ष) ने आगामी वर्ष समाज के सदस्यों के पारिवारिक धार्मिक यात्रा की योजना साझा की सभा का संचालन संतोष कुमार यादव (पूर्व महासचिव, महासभा) ने किया। उन्होंने सभी उपस्थित समाजबंधुओं का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर परमानंद यादव, जितेन्द्र यादव, रामप्रसाद यादव, रामचरण यादव, मन्नू यादव, नंदराम यादव सहित बरतोरी राज के विभिन्न ग्रामों से आए अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

ऐसे आयोजन समाज में एकता, जागरूकता और पारंपरिक मूल्यों के प्रति नवचेतना का संचार कर रहे हैं — जिससे नई पीढ़ी अपनी पुरातन संस्कृति और गौरवपूर्ण विरासत से जुड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!