छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
विशेष गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

जांजगीर-चांपा, 21 नवंबर 2025/ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2026 के दौरान गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जन्मेजय महोबे द्वारा सम्मानित किया गया।

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सटीकता, समयबद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ— श्री शिवकुमार सिंह (94%), श्री नन्दकुमार यादव (94%), श्री कृष्ण कुमार राठौर (82%), श्री सीताराम यादव (72%) और श्री सुरेश कुमार डहरिया (70%) —को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।




