छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़
संविधान दिवस पर भद्रा धान खरीदी केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ खरीदी का शुभारंभ

पामगढ़, 26 नवंबर 25। संविधान दिवस के पावन अवसर पर भद्रा धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। धान बेचने पहुंचे किसानों का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा कांटा-बटखरा की पूजा-अर्चना कर धान का वजन प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम में श्री अम्बेश जांगड़े, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री गुलाब सिंह चंदेल, संतोष लहरे, धनंजय सिंह, यशवंत साहू, गुरुदयाल पाटले, मनोहर शास्त्री, जवाहर जाहिरे, मनोबल जाहिरे, अजय दिब्य, शाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ठाकुर, समिति के अध्यक्ष नारायण पाटले, कर्मचारी कयूम खान, हितेश दिब्य, रवि वर्मा सहित गांव के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संविधान दिवस पर धान खरीदी की शुरुआत होने से किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया।




