छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

यशपाल बरेठ ने खेलो इंडिया यूथ बीच गेम में छत्तीसगढ़ के लिए जीता रजत पदक

जांजगीर चांपा, 8 जनवरी 26। दमन एवं दीव में आयोजित खेलो इंडिया यूथ बीच गेम नेशनल मलखंभ प्रतियोगिता 2026 में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, पामगढ़ के कक्षा 9वीं के होनहार विद्यार्थी यशपाल बरेठ (पिता: संजय बरेठ) ने रजत पदक प्राप्त किया।

इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय संचालक श्री नरेंद्र कुमार पाण्डेय, प्राचार्य अशोक कुमार मिरे, उप-प्राचार्य अर्जुन लाल यादव, विभाग प्रमुख आखिल शुक्ला, और कोच पुष्कर दिनकर (जिला मलखंभ प्रशिक्षण केंद्र, पामगढ़) सहित पूरे विद्यालय परिवार ने यशपाल बरेठ को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

विद्यालय परिवार को यकीन है कि यशपाल बरेठ अपनी मेहनत और लगन से भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियाँ प्राप्त करेंगे और अपने विद्यालय एवं राज्य का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!