गिरौदपुरी धाम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बड़ी बैठक संपन्न

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बनी रणनीति
महेंद्र सिंह राय बलौदाबाजार, 11 जनवरी 26। बाबा गुरु घासीदास की पावन जन्मभूमि गिरौदपुरी धाम में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परिचयात्मक बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन करना रहा।
बैठक क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की विशेष उपस्थिति में आयोजित हुई, जिसमें अनुसूचित जाति समाज के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। अजय जमवाल ने पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर संगठन के कार्यों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति से सीधा संवाद स्थापित करें।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अनुसूचित जाति समाज भारतीय जनता पार्टी की मजबूती का मजबूत स्तंभ है और पार्टी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
दिग्गज नेताओं ने बनाई संगठनात्मक रणनीति
बैठक की अध्यक्षता कर रहे अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने मोर्चा की आगामी योजनाओं और लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या एवं हरिनाथ खुटे ने संगठन विस्तार और सक्रियता बढ़ाने पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर श्रीमती कमला देवी पाटले (प्रदेश प्रवक्ता), श्री वेदराम जांगड़े, आनंद यादव (जिला अध्यक्ष, बलौदाबाजार), ज्योति पटेल (जिला अध्यक्ष, सारंगढ़-बिलाईगढ़), कुंती जांगड़े, बसंत बाघ एवं प्रियंका गुरु सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर बल दिया।
वरिष्ठ नेताओं और जिलाध्यक्षों की रही सक्रिय भागीदारी
गिरौदपुरी में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में राजेश्वर भार्गव, खेमराज बाकरे, अशोक कलसा, उमेश जीभेकर सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा अरविंद प्रहरे, चंद्र कुमार पाटिल, सरजू अजय, अनिल सोनवानी, चंदेश्वरी बांधे, गुरुदयाल पाटले, हितेश रात्रे, मिस्टर इंडिया, मोरध्वज गिलहरे, शरद जाल, चंद्रशेखर सोनवानी, भारत जटवार, सावित्री अजगले, देवेंद्र खूटे, हिमांशु चौहान, नरेश टंडन एवं छोटेलाल भारद्वाज सहित सभी जिलों के जिला अध्यक्षों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

आध्यात्मिक स्थल से दिया गया एकता का संदेश
पार्टी सूत्रों के अनुसार गिरौदपुरी धाम जैसे पवित्र और आध्यात्मिक स्थल पर बैठक आयोजित करने का उद्देश्य समाज की आस्था का सम्मान करते हुए संगठनात्मक एकता और सकारात्मक संदेश देना था। बैठक से पूर्व सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल के साथ परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और प्रगति की कामना की।




