
महेंद्र सिंह राय बिलासपुर। भाजपा जनकल्याण मंच ने संगठनात्मक विस्तार के तहत श्री मिठूलाल प्रजापति को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री दर्शन आर. शाह द्वारा उनके सामाजिक कार्यों, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित में योगदान को देखते हुए की गई। श्री प्रजापति को संगठन के उद्देश्यों तथा संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर श्री शाह ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।




