छत्तीसगढ़बिलासपुरमस्तूरी

मस्तुरी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, 600 से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल

महेंद्र सिंह राय बिलासपुर। मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हाटी के रेस्ट हाउस में नव वर्ष के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का नेतृत्व विधायक दिलीप लहरिया ने किया, जिसमें 600 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक दिलीप लहरिया ने कार्यकर्ताओं को नारियल एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।

नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोला राम साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!