
पामगढ़। विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में 24, 25 व 26 जनवरी 2026 को रजत जयंती समारोह एवं वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
26 जनवरी को विद्यालय से अटल चौक होते हुए तिरंगा चौक व अंबेडकर चौक तक तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें 700 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंबेडकर चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
रैली के पश्चात विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें देशभक्ति गीतों व छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर के रूप में विद्या निकेतन से अनिया खांडे, भावना निर्मलकर, हिमांशी साहू तथा ड्रीमलैंड स्कूल से समीर पटेल (लड़का) व सौम्या पीटर (लड़की) का चयन किया गया। मुख्य अतिथि मनोज खरे (वरिष्ठ अधिवक्ता) एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश थवाईत (वरिष्ठ पत्रकार) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार पांडे (संचालक) ने की।
इस अवसर पर प्राचार्य अशोक कुमार मिरे, दीपक प्रधान, उपप्राचार्य अर्जुन लाल यादव, तुलसी यादव, विभाग प्रमुख अखिल शुक्ला सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा कार्यक्रम का संचालन अर्जुन लाल यादव, अखिल शुक्ला एवं वीरेंद्र खूंटे द्वारा किया गया।




