छत्तीसगढ़पामगढ़

अखंड नवधा रामायण महायज्ञ: श्री सिद्ध हनुमान मंदिर प्राणण पाड़रिया में 06 से 15 फरवरी तक भव्य आयोजन

पामगढ़। पाड़रिया (धुरदेई) क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर प्राणण, पाड़रिया में दिनांक 06 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक अखंड नवधा रामायण का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अनुष्ठान का आयोजन समस्त ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्री श्री गोपाल दास महाराज जी तथा विशिष्ट अतिथि रामसुन्दर दास महाराज जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर रामसुन्दर दास महाराज जी के करकमलों द्वारा श्री शनि देव की मूर्ति स्थापना भी की जाएगी तथा साथ ही अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ होगा।

कार्यक्रम के अनुसार, 06 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी, जिसके उपरांत सायं 4 बजे से अखंड नवधा रामायण पाठ प्रारंभ किया जाएगा। वहीं 15 फरवरी 2026 को हवन, सहस्त्रधारा एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।

इस धार्मिक अनुष्ठान के आचार्य श्री रामकुमार दुबे जी (धुरदेई वाले) होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष सीताराम यादव (पाड़रिया), उपाध्यक्ष सन्त साहू (धुरदेई) तथा सचिव कमल किशोर भरसाठा सहित समस्त पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश देगा। क्षेत्र के समस्त ग्रामवासी इस ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!